अपने खिलाफ हो रहे अन्याय के कारण नरेश शर्मा लौटायेंगे अर्जून अवॉर्ड
Image Credit: Shortpedia
पैरालंपियन शूटर नरेश शर्मा ने प्रतिष्ठित अर्जुन अवॉर्ड लौटाने का फैसला किया है। नरेश शर्मा ने खेल मंत्री किरेन रिजिजू को लिखे पत्र में यह बात कही है। नरेश ने खेल मंत्री से कहा है कि पिछले तीन माह से उनके साथ अन्याय हो रहा है। जिसके चलते वह अपने बच्चों की स्कूल फीस तक नहीं जमा कर पाए हैं, साथ ही मानसिक रूप से बहुत प्रताड़ित हो रहे हैं।