भारतीय राजदूत नवदीप सिंह सूरी को मिला यूएई का सर्वोच्च नागरिक सम्मान ऑर्डर ऑफ जायद-II
Image Credit: Twitter
यूएई ने अपने सर्वोच्च नागरिक सम्मान ऑर्डर ऑफ जायद-II से भारतीय राजदूत नवदीप सिंह सूरी को सम्मानित किया। यूएई के विदेश और अंतरराष्ट्रीय मामलों के मंत्री एचएच शेख अब्दुल्ला बिन जायद अल नाहयान ने सोमवार को सूरी को ये सम्मान दिया। भारतीय राजदूत नवदीप सिंह सूरी इसी महीने सेवामुक्त हो रहे हैं। यूएई ने उनको ये सम्मान दोनों देशों के बीच संबंधों को मजबूती प्रदान करने के लिए दिया है।