पुरुष क्रिकेट: पहले टी-20 में न्यूजीलैंड से 80 रनों से हारा भारत, 139 पर पूरी भारतीय टीम ढ़ेर
Image Credit: Shortpedia
Wellington के Westpac Stadium में जारी भारत-न्यूजीलैंड के 3 मैचों की सीरीज के पहले T-20 में न्यूजीलैंड ने भारत को 80 रनों से शिकस्त दी। पहले बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड ने निर्धारित 20 ओवरों में 6 विकेट खोकर भारत के सामने जीत के लिए 220 रनों का लक्ष्य रखा। लेकिन खराब शुरुआत और नियमित अंतराल पर विकेट गिरने के चलते भारतीय टीम 20 ओवरों में 139 रन पर ही ऑलआउट हो गई। न्यूजीलैंड की तरफ से Tim Seifert ने 84 रन की आतिशी पारी खेली।