अब विदेश में नहीं देश में ही ट्रेनिंग करेंगे मुक्केबाज
Image Credit: Shortpedia
अगले साल ओलंपिक के क्वालिफाइंग टूर्नामेंट से पहले खिलाड़ियों को यात्रा संबंधी थकान से बचाने के लिए इस साल दिसंबर में विदेशी मुक्केबाजों को भारत बुलाने की योजना है। भारतीय मुक्केबाजी के हाई परफॉर्मेंस डायरेक्टर सैंटियागो नीवा ने कहा हम चाहते हैं कि हमारे मुक्केबाज ज्यादा यात्रा कर थके नहीं। हमारे लिए यह अच्छा होगा कि अगले साल जनवरी में होने वाले ओलंपिक क्वालिफायर के लिए घर में तैयारी करें।