अब MG रामचंद्रन के नाम पर होगा चेन्नई सेंट्रल स्टेशन, PM मोदी ने की घोषणा
Image Credit: Twitter@ANI
PM मोदी ने आज चेन्नई में रैली की। इस दौरान PM मोदी ने 300 किमी. लंबी रेल लाइन राज्य को सौंपी। इस दौरान मोदी ने कहा- MGR ने सामाजिक उत्थान की योजनाओं के जरिए गरीबी के खिलाफ मजबूत लड़ाई लड़ी थी। सरकार ने तय किया है चेन्नई सेंट्रल स्टेशन का नाम MG रामचंद्रन के नाम पर रखा जाएगा। साथ ही हम तमिलनाडु आने-जाने वाली उड़ानों में तमिल भाषा में ही घोषणा कराने जा रहे हैं।