अब पद्म पुरस्कारों की ही तरह दिया जाएगा सरदार पटेल राष्ट्रीय एकता पुरस्कार
Image Credit: Shortpedia
गृह मंत्रालय ने पद्म पुरस्कारों की तरह ‘सरदार पटेल राष्ट्रीय एकता पुरस्कार’ देने की घोषणा की है। ये पुरस्कार जाति, पेशा, पद और लिंग का भेद किए बिना देश की एकता और अखंडता को बढ़ावा देने वाले व्यक्तियों और संस्थाओं को दिया जाएगा। पुरस्कार मरणोपरांत भी दिया जाएगा। पुरस्करत लोगों के नाम भारत सरकार के गजट में प्रकाशित होंगे। सोना-चांदी से बना पुरस्कार कमल के पत्ते के रूप में होगा।