अगले 5 साल के लिए मोदी सरकार में अजीत डोभाल को मिला कैबिनेट रैंक, बने रहेंगे NSA
Image Credit: Shortpedia
NSA अजीत डोभाल को आज कैबिनेट मंत्री का दर्जा मिला। भारत सरकार में उनकी नियुक्ति अगले 5 सालों के लिए हुई। डोभाल को ये जिम्मेदारी राष्ट्रीय सुरक्षा में उनके योगदान को देखते हुए मिली। भारतीय सेना की सर्जिकल स्ट्राइल और एयर स्ट्राइक को सफल बनाने का श्रेय उन्हीं को जाता है। हालांकि वो राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार बने रहेंगे। मोदी के पहले कार्यकाल में वो IB प्रमुख से NSA बने थे।