विराट ने इस आस्ट्रेलियाई प्लेयर से कहा, मैं दुनिया का बेस्ट प्लेयर हूं और तुम...
Image Credit: Jansatta
पर्थ टेस्ट मैच के चौथे दिन भी विराट कोहली और टिम पेन के बीच कहासुनी हो गई। ये सब मैच के 71वें ओवर में हुआ, जब टिम पेन रन ले रहे थे और विराट उनके सामने आ गए। विराट कोहली ने टिम पेन से कहा कि- मैं दुनिया का बेस्ट प्लेयर हूं और तुम सिर्फ एक कार्यवाहक कप्तान हो। जिस पर पेन ने कहा कि- मुझे परवाह नहीं है कि आप दुनिया के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी हैं। आपको इस तरह की लाइनों को लेकर बहुत सावधान रहना होगा नहीं तो आपको करारा जवाब मिलेगा।