IPL में कैच लपकें, जीतें 1 लाख का इनाम और घर ले जाएं Tata SUV कार
Image Credit: Shortpedia
अगर आप IPL मैच मैदान में देख रहे हैं और आपने एक हाथ से छक्के पर कैच लपका तो आपको 1 लाख रु. का इनाम मिलेगा। BCCI ने 23 मार्च से शुरु हो रहे IPL के आगामी सीजन को देखते हुए हैरियर फैन कैच प्रतियोगिता की शुरुआत घोषणा की है। किसी 1 मैच में ऐसा कारनामा करने वाले को 1 लाख रु. और जिसका कैच भी सीजन में सबसे ज्यादा अच्छा रहेगा, उसे Tata की लग्जरी कार SUV मिलेगी। Tata इस IPL ऑफिशियल पार्टनर और लीड ब्रांड है।