केवल 12 पाकिस्तानियों के साथ ही रवाना हुई समझौता एक्सप्रेस पाक पहुंची
Image Credit: Shortpedia
पुलवामा हमले और 26 फरवरी की एयर स्ट्राइक के बाद भारत-पाक के बीच उपजे तनाव के चलते रद्द हुई समझौता एक्सप्रेस ट्रेन सेवा बीते दिन फिर बहाल कर दी गई। वहीं 12 यात्रियों को लेकर रवाना हुई इस ट्रेन में कल सिर्फ पाकिस्तान मूल के यात्री ही सवार थे। 9 बोगियों वाली ये ट्रेन नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से अटारी के लिए हर हफ्ते में दो दिन रवाना होती है। 22 जुलाई, 1976 के बाद से चलने वाली ये ट्रेन अटारी-वाघा के बीच केवल 3 Km. का सफर तय करती है।