पाकिस्तान के यासिर शाह ने 19 साल बाद दोहराया कुंबले का कारनामा
Image Credit: Twitter @TheRealPCB
पाकिस्तान के यासिर शाह ने अनिल कुंबले के एक दिन में 10 विकेट लेने के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है. उन्होंने न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट के तीसरे दिन 26 नवंबर को ये कारनामा किया। दिलचस्प तथ्य ये है कि यासिर शाह भी अनिल कुंबले की ही तरह लेग स्पिनर हैं। कुंबले ने 1999 में पाकिस्तान के खिलाफ दिल्ली के फिरोजशाह कोटला में ये कारनामा किया था। कुंबले ने पारी में सभी 10 विकेट लिए थे। अब यासिर शाह की फिरकी ये नया रिकॉर्ड बना गई।