2022 में अंतरिक्ष में भिड़ेंगे भारत-पाक, भेजेंगे अपने-अपने यान
Image Credit: YouTube
चीन की मदद से 2022 में पाकिस्तान पहली बार अपने नागरिक को अंतरिक्ष में भेजेगा। पाकिस्तान के सूचना मंत्री फवाद चौधरी ने गुरुवार को इसकी घोषणा की। वहीं दूसरी तरफ भारत ने भी 2022 में अपना पहला मानव मिशन लॉन्च करने का प्लान बनाया है। बता दें भारत के साथ मुकाबला करते हुए पाकिस्तान भी स्पेस में मानव यान भेजने जा रहा है। ये अलग बात है कि पाक इस मामले में चीन की मदद ले रहा है। जबकि रूस के बावजूद भारत इस मामले में आत्म निर्भर है।.