अब हमें कश्मीर की जरूरत नहीं, अपने 4 प्रांत ही नहीं संभल रहे - शाहिद अफरीदी
Image Credit: NDTV
पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर शाहिद अफरीदी ने आज कहा कि पाक को कश्मीर की मांग नहीं करनी चाहिए, क्योंकि वो अपने 4 प्रांतों को ही नहीं संभाल पा रहा है। अफरीदी ने ये बात पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान को नसीहत देते हुए एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कही। लंदन में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कश्मीर मुद्दे पर बोलते हुए पूर्व पाक क्रिकेटर शाहिद अफरीदी ने कहा कि कश्मीर को आजाद मुल्क बना देना चाहिए, जिससे मानवता जिंदा रह सके।