पाक ने रोकी समझौता एक्सप्रेस, बनाया सीमा पर तनाव का बहाना
Image Credit: Shortpedia
भारत-पाकिस्तान के बीच चलने वाली समझौता एक्सप्रेस ट्रेन को पाकिस्तान ने अगले आदेश तक रद्द कर दिया है। पाक मीडिया ने वहां के रेल अथॉरिटीज के हवाले से यह खबर दी है। इस ट्रेन को आज 16 यात्रियों को लेकर भारत आना था। ट्रेन कराची से शुरू हुई, लेकिन इसे लाहौर में रोक दिया गया। इसके पीछे सीमा पर तनाव का बहाना बनाया गया है। भारत की तरफ से समझौता एक्सप्रेस 27 यात्रियों को लेकर रवाना हुई। ट्रेन में 3 पाकिस्तानी और 24 भारतीय सवार हैं।