पाकिस्तानी बॉलर की गेंद ने लगाया अंतरिक्ष का चक्कर, ICC का वीडियो वायरल
Image Credit: Twitter@ICC
ICC का एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है। जिसमें पाकिस्तानी क्रिकेटर मोहम्मद हाफिज एक गेंद डालते हैं और वो गेंद पूरे ब्रह्मांड का चक्कर लगाकर वापस लौटती है। वीडियो के साथ ICC ने कैप्शन लिखा है- 'जब आपके गेंदबाजी कोच आपसे कहते हैं कि थोड़ा फ्लाइट डालो।' ट्वीट को मोहम्मद हाफिज ने भी री-ट्वीट किया। हाफिज CWC-2019 में केवल 253 रन ही बना सके। जिनमें एक अर्धशतक शामिल है।