पेमा खांडू ने ली अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पद की शपथ, BJP ने जीती थीं 60 में से 41 सीटें
Image Credit: Shortpedia
BJP ने अरुणाचल प्रदेश में अपने दम पर सत्ता हासिल की। अरुणाचल में कुल 60 सीटों के विधानसभा चुनाव में BJP ने 41 सीटों पर जीत दर्ज की। कांग्रेस सिर्फ 4 सीट पर सिमटी, JDU को 7 सीटें मिलीं, NPP महज 5 सीटें जीत सकी। पेमा खांडू ने आज मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। अरुणाचल में BJP को 50.94% वोट मिले। खांडू 2016 में कांग्रेस छोड़ BJP में आए थे।