मामूली घटत-बढ़त के साथ शेयर बाजार की शुरुआत, सोना-चादी महंगा, पेट्रोल-डीजल सस्ता, रुपये में भी मामूली कमजोरी
Image Credit: Shortpedia
आज 10:45 बजे शेयर बाजार सेसेंक्स 35,358.46 के स्तर पर और निफ्टी 10637.10 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। आज 22 कैरेट सोना 40 रु. बढ़कर 30,200 और 24 कैरेट सोना 40 रु. बढ़कर 32,050 रु. प्रति तौला बेचा जा रहा है। जबकि चांदी बिना किसी बदलाव के 41,300 रु. प्रति किग्रा. बिक रही है। आज डॉलर के मुकाबले रुपए की कीमत 70.865 हो गई है, जबकि पेट्रोल 42 पैसे घटकर अधिकतम 79.62 रु. और डीजल 40 पैसे घटकर अधिकतम 74.96 रु. प्रति ली. हो गया है।