फूलन देवी की मां ने जारी किया 'चंबल मेनिफेस्टो 2019', फिल्मसिटी की मांग
Image Credit: Shortpedia
तमाम राजनीतिक दलों के बाद अब चंबल मेनिफेस्टो भी सामने आया। 'चंबल मेनिफेस्टो 2019' को बीहड़ से संसद का सफर तय करने वाली फूलन देवी की मां मुला देवी ने जारी किया। मेनिफेस्टो में जालौन (UP) से लेकर मध्यप्रदेश, राजस्थान के बीच चंबल के विकास के लिए कई सुझाव दिए गए। साथ ही चंबल में 'चंबल आयोग' और फिल्मसिटी बनाने की भी मांग की गई है। इसके अलावा मेनिफेस्टो में कई मांगे और भी हैं।