PM मोदी ने ठाणे मेट्रो की रखी आधारशिला, 41000 करोड़ की परियोजनाओं की भी हुई शुरूआत
Image Credit: Twitter@ANI
आज PM मोदी ने महाराष्ट्र में ठाणे मेट्रो की आधारशिला समेत कई महत्वपूर्ण आवासीय योजनाओं का शिलान्यास किया है। पीएम मोदी ने नवी मुंबई शहरी नियोजन प्राधिकरण और महाराष्ट्र औद्योगिक विकास निगम की आवासीय योजना का भी शुभारंभ किया। इसमें प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 18,000 करोड़ की लागत से 89,771 मकान बनेंगे। PM मोदी ने यहां करीब 41,000 करोड़ रु. की परियोजनाओं की शुरुआत की है। इनमें ढांचागत संरचना और आवासीय परियोजनाएं शामिल हैं।