जापान दौरे पर गए पीएम मोदी ने जापान में भारतीयों को किया संबोधित
Image Credit: Shortpedia
पीएम नरेंद्र मोदी आज भारत-जापान के बीच होने वाली 13वीं वार्षिक बैठक में शामिल हुए। इससे पहले दौरे के पहले दिन रविवार को शिंजो आबे के साथ ट्रेन में सफर किया, अाबे ने हॉलिडे होम में डिनर दिया। वहीं मुलाकात के दौरान आबे ने मोदी को अपना सबसे भरोसेमंद दोस्त बताया। इस बीच 2 दिवसीय दौरे पर जापान गए पीएम नरेंद्र मोदी ने टोक्यो में भारतीय समुदाय को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि उन्हें यहां पहुंचकर आत्मीयता का अनुभव होता है।