भारत में लौट सकता है पोलियो, वैक्सीन में टाइप 2 वायरस मिलने से मचा हडकंप
Image Credit: Flickr
देश में पोलियो के फिर से लौटने के आसार नजर आ रहे हैं, क्योंकि हाल ही में दिल्ली से सटे गाजियाबाद स्थित मेडिकल कंपनी बायॉमेड की ओर से बनाई गई ओरल पोलियो वैक्सीन में टाइप-2 पोलियो वायरस पाए गए हैं। ये पोलियो वैक्सीन उत्तर प्रदेश के अलावा महाराष्ट्र में बच्चों को पिलाए गए हैं। ऐसे में दोनों राज्यों को अलर्ट पर रखा गया है। इस खबर के बाद से स्वास्थय मंत्रालय में हडकंप मचा है। वहीं जांच के लिए भेजे गए सैंपल में टाइप-2 पोलियो वायरस पाए गए हैं।