आजमगढ़ से अखिलेश और लखनऊ से पूनम सिन्हा ने किया नामांकन
Image Credit: Shortpedia
आज सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने आजमगढ़ लोकसभा सीट से नामाकंन किया। जहां उनके साथ BSP नेता सतीश मिश्रा भी मौजूद रहे। जबकि शत्रुघ्न सिन्हा की पत्नी पूनम सिन्हा ने लखनऊ से अपना पर्चा दाखिल किया, जहां से राजनाथ सिंह BJP के उम्मीदवार हैं। लखनऊ में नामांकन करने के बाद पूनम सिन्हा ने रोड शो किया। बता दें इस रोड शो में डिंपल यादव और शत्रुघ्न सिन्हा भी शामिल हुए।