प्रमोद चंद्र CBDT के नए प्रमुख बने, कार्मिक मंत्रालय ने दी जानकारी
Image Credit: Twitter
वरिष्ठ नौकरशाह प्रमोद चन्द्र मोदी को आज केन्द्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (CBDT) का चैयरमैन नियुक्त किया गया। कार्मिक मंत्रालय के आदेश में ये जानकारी दी गई। IRS (IT) के 1982 बैच के अधिकारी प्रमोद चन्द्र को सुशील चन्द्र के स्थान पर नियुक्त किया गया है। गौरतलब है कि सुशील चन्द्र को बीते दिन चुनाव आयुक्त नियुक्त किया गया था और प्रमोद उस समय CBDT के सदस्य थे और उम्मीद थी कि उन्हें ही चैयरमैन पद पर नियुक्त किया जाएगा और ऐसा हुआ भी।