मालदीव पहुंचे मोदी को दिया गया गार्ड ऑफ ऑनर, मिलेगा सर्वोच्च नागरिक सम्मान
Image Credit: Twitter@ANI
PM मोदी पहली विदेश यात्रा पर मालदीव पहुंचे। जहां उनके सम्मान में मालदीव की महिलाओं ने पारंपरिक नृत्य पेश किया। प्रधानमंत्री मोदी को गार्ड ऑफ ऑनर मिला। इस मौके पर मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद सोलिह भी मौजूद रहे। गार्ड ऑफ ऑनर के दौरान भारत का राष्ट्रगान भी बजाया गया। मोदी को मालदीव के सर्वोच्च सम्मान 'द मोस्ट आनरेबल ऑर्डर ऑफ द डिस्टिंगुइश्ड रूल ऑफ निशान इज्जुदीन' से भी नवाजा जाएगा।