पिगी चॉप्स ने रचा इतिहास, मैडम तुसाद के 6 स्टैचू के साथ बनाया रिकॉर्ड
Image Credit: Instagram
प्रियंका अब भारत-अमेरिका में ही नहीं बल्कि एशियाई देशों में भी जानी पहचानी जाएंगी। मैडम तुसाद वैक्स म्यूज़ियम ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया है। इसमें प्रियंका अपने वैक्स स्टैचू का न्यूयॉर्क में उद्घाटन करते हुए दिख रही हैं। इसके अलावा प्रियंका का वैक्स स्टेच्यू लंदन, सिडनी, बैंकाक और सिंगापुर में भी लगाया जाएगा। प्रियंका, मशहूर सिंगर विटनी हाउसट्न के बाद दूसरी वर्ल्ड सेलेब्रिटी होंगी, जिनके दुनिया में 6 स्टैचू हैं।