रायबरेली में सांपों से खेलीं प्रियंका गांधी, संपेरों से की मुलाकात
Image Credit: Shortpedia
पूर्वी उत्तर प्रदेश की कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने आज रायबरेली में संपेरों से मुलाकात की। जहां उन्होंने सांपों को अपने हाथ में थामा भी। इस दौरान प्रियंका गांधी वाड्रा बोलीं- मेरा फोकस 2019 और 2022 (उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव) दोनों पर है। 2019 के लिए फोकस BJP को हराने पर है और 2022 के लिए मैं कांग्रेस को मज़बूत करना चाहती हूं, ताकि हम ढंग से लड़ सकें।