पुणे: जैसे ही खाया बर्गर, कांच के टुकड़े से गला हुआ छलनी
Image Credit: Shortpedia
पुणे में एक व्यक्ति अपने 4 दोस्तों के साथ बर्गर किंग पहुंचा। जहां उसके बर्गर में कांच के टुकड़े निकलने की बात सामने आई। इसकी जानकारी तब हुई, जब गले में जलन, उल्टी, मुंह से खून, बेचैनी और सांस फूलने लगी। जब उन्होंने बर्गर चेक किया, तो उसमें कांच के टुकड़े मिले। उन्हें अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों के मुताबिक कांच के टुकड़े उल्टी के जरिए शरीर से बाहर निकलेंगे। रेस्टोरेंट के खिलाफ कार्रवाई हुई।