कतर का बड़ा ऐलान, 2019 में OPEC से हो जाएगा अलग
Image Credit: Hindustan
कतर जल्द ही तेल उत्पादक देशों के संगठन ओपेक (OPEC) से अलग हो जाएगा। कतर के एनर्जी मिनिस्टर साद अल-काबी ने कहा कि- अब उनका देश गैस प्रोडक्शन पर ध्यान केंद्रित करेगा, जिसे देखते हुए ही ये फैसला लिया गया है। हालांकि कतर तेल का उत्पादन करता रहेगा। काबी ने एक प्रेस कांफ्रेंस के दौरान कहा- कतर ने ओपेक से अपनी मेंबरशिप वापस लेने का फैसला किया है, जो जनवरी 2019 से प्रभावी होगा। उन्होंने कहा कि कतर आगे भी तेल का उत्पादन करता रहेगा।