उम्र से धोखाधड़ी की वजह से प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को मौका नहीं मिल पाता: राहुल द्रविड़
Image Credit: Shortpedia
पूर्व क्रिकेटर राहुल द्रविड़ का मानना है कि उम्र से धोखाधड़ी के मामलों की वजह से प्रतिभावान खिलाड़ियों को मौके नहीं मिल पाते। द्रविड़ चाहते हैं कि अधिकारी उम्र से धोखाधड़ी मामले में कड़ा रुख अपनाएं। ये सचिवों, कार्यालय टीमों और क्लब टीमों के मालिकों पर निर्भर है कि ऐसा ना हो। राहुल द्रविड़ फिलहाल बीसीसीआई के बेंगलुरू स्थित नेशनल क्रिकेट अकादमी के डॉयरेक्टर पद पर काम कर रहे हैं।