बदायूं में कैबिनेट मंत्री मौर्या के घर पर छापा, सपा सांसद ने लगाया था ये आरोप
Image Credit: Shortpedia
सपा सांसद धर्मेंद्र यादव ने कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्या पर UP के बदायूं में रहकर चुनाव प्रभावित करने का आरोप लगाते हुए इसकी शिकायत EC और जिला प्रशासन से की। जिसके बाद जिला निर्वाचन अधिकारी के निर्देश पर आज मौर्या के घर पर छापेमारी हुई। दरअसल संघमित्रा बदायूं से चुनाव लड़ रही हैं जिनके पिता हैं स्वामी प्रसाद मौर्या, जो नियमानुसार बदायूं में नहीं रुक सकते। हालांकि छापेमारी में मौर्या घर पर नहीं मिले।