RBI मोदी सरकार को देगा 1.76 लाख करोड़
Image Credit: Shortpedia
आरबीआई केंद्र सरकार को 1.76 लाख करोड़ रुपये देगा। आरबीआई के सेंट्रल बोर्ड ने बिमल जालान कमिटी की सिफारिशें मंजूर की। कल बैठक के बाद आरबीआई ने कहा, बोर्ड ने केंद्र को 1,76,051 करोड़ रुपये ट्रांसफर करने का फैसला किया है, जिसमें से 1,23,414 करोड़ रुपये की सरप्लस राशि 2018-19 के लिए होगी। इसके अलावा संशोधित आर्थिक पूंजी ढांचे के अनुसार अतिरिक्त प्रावधानों के तहत 52,637 करोड़ रुपये दिए जाएंगे।