आरबीआई का खुलासा, बीते 1 साल में बढ़े बैंक फ्रॉड के 15% केस
Image Credit: Shortpedia
मोदी सरकार की कोशिशों के बावजूद बैंक फ्रॉड नहीं रुके। आरबीआई की सालाना रिपोर्ट के मुताबिक, बीते 1 साल देश में बैंक फ्रॉड के 15% केस बढ़े। 2018-19 में रकम के हिसाब से जालसाजी में 73.8% की भारी बढ़त हुई। बता दें बैंकिंग सेक्टर में जालसाजी के 6,801 मामले हुए, जिसमें 71,542.93 करोड़ रुपये की रकम शामिल थी। ये सभी केस पिछले वित्त वर्ष में पकड़े जरूर गए हैं, लेकिन ज्यादातर कई साल पुराने हैं।