रियल मैड्रिड ने सेविला को हराकर बरकरार रखा विजयी अभियान
Image Credit: Shortpedia
रियल मैड्रिड ने ला लीगा में सेविला को 1-0 से हराकर अपना अजेय अभियान जारी रखा। पांच मैचों में तीन जीत और दो ड्रॉ से अब मैड्रिड तालिका में 11 अंकों के साथ दूसरे स्थान और एटलेटिको बिलबाओ 11 अंकों के साथ शीर्ष पर है, दोनों के बीच बस गोल का अंतर है। मैड्रिड की यह सेविला के घरेलू मैदान सांचेज पिजुआन में पिछले पांच सत्र में पहली जीत है।