एक साल बाद ऋषि कपूर की घर वापसी, न्यूयॉर्क में करा रहे थे कैंसर का इलाज
Image Credit: Twitter
ऋषि कपूर आज पत्नी नीतू कपूर संग अमेरिका से वापस मुंबई लौटे। वो बीते एक साल से न्यूयॉर्क में कैंसर का इलाज करवा रहे थे। मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट हुए ऋषि ने देश लौटते ही ट्वीट कर सभी चाहने वालों को शुक्रिया कहा। उन्होंने लिखा- 'घर वापस आ गया हूं... 11 महीने 11 दिन... सभी का शुक्रिया। बीते एक साल में ऋषि ने मां कृष्णा और आरके स्टूडियोज को खोया।