हैदराबाद में खुला भारत का दूसरा Robotic Restaurant, Robots परोसते हैं खाना
Image Credit: Twitter@ANI
हैदराबाद में पहली बार ऐसी रेस्तरां खोली गई, जो पूरी तरह से रोबोटिक है। जहां ग्राहक ऑनलाइन मेन्यू से अपना ऑर्डर देते हैं और रोबोट उनके ऑर्डर को टेबल पर पहुंचाते हैं। इससे पहले चेन्नई में रोबोटिक रेस्तरां खोली गई थी। जहां देश में पहली बार इस तरह की रेस्तरां की शुरुआत हुई थी। इन रोबोट को ब्यूटी सर्विंग रोबोट नाम दिया गया है। फिलहाल रेस्तरां में 4 रोबोट हैं। इन रोबोट को पूरे दिन के सर्विस के लिए 3 घंटे तक चार्ज किया जाता है।