रोहित 176 रन पर आउट, 317 पर गिरा भारत का पहला विकेट
Image Credit: Twitter
भारत-दक्षिण अफ्रीका के बीच तीन मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला विशाखापत्तनम के एसीए-वीडीसीए स्टेडियम में खेला जा रहा है। जहां रोहित शर्मा ने पहली बार टेस्ट में ओपनिंग की। इस दौरान वो रिकॉर्ड 176 रन बनाकर आउट हुए। भारत का पहला विकेट 317 पर गिरा। दूसरी ओर मयंक अग्रवाल 137 रन बनाकर क्रीज पर डटे। जबकि चेतेश्वर पुजारा 6 रन पर खेलते हुए उनका साथ दे रहे हैं।