छक्के लगाने का विश्व रिकॉर्ड रोहित के नाम, टी-20 में बनाए सबसे ज्यादा रन
Image Credit: Shortpedia
वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टी-20 में रोहित शर्मा 107 छक्के लगाकर टी-20 इंटरनेशनल में सर्वाधिक छक्के लगाने वाले बल्लेबाज बने। कल के मैच में उन्होंने 3 छक्के लगाते ही क्रिस गेल को सर्वाधिक छक्के मारने के मामले में पछाड़ दिया। इस लिस्ट में गेल के 105 छक्के और न्यूजीलैंड के मार्टिन गप्टिल के 103 छक्के हैं। रोहित (2422) टी-20 में 2400 से ज्यादा रन बनाने वाले पहले क्रिकेटर भी बने।