फिल्म सिंबा की सफलता से खुश रोहित शेट्टी, मुंबई पुलिस को दिए 51 लाख रु.
Image Credit: India Today
मुंबई पुलिस के उमंग फेस्ट के दौरान फिल्म सिंबा की सफलता से खुश होकर फिल्म निर्माता रोहित शेट्टी ने मुंबई पुलिस को 51 लाख रु. की धनराशि दान की है। ये धनराशि मुबंई पुलिस फाउंडेशन को अभिनेता अक्षय कुमार, अजय देवगन, रनवीर सिंह की मौजूदगी में रोहित शेट्टी ने दी। बता दें फिल्म सिंबा में रनवीर सिंह ने एक पुलिस वाले की भूमिका अदा की थी और फिल्म ने अच्छी खासी कमाई भी की। जिसके चलते आए दिन चैरिटी करने वाले रोहित शेट्टी ने ये कदम उठाया।