रोहित की वर्ल्ड कप में चौथी सेंचुरी, संगकारा के रिकॉर्ड की बराबरी की
Image Credit: Shortpedia
आज भारत बनाम बांग्लादेश मैच में रोहित शर्मा ने 90 गेंदों में सेंचुरी बनाई। दूसरी ओर केएल राहुल 85 गेंदों में 71 रन बनाकर उनका साथ दे रहे हैं। इस विश्व कप में ये उनकी चौथी सेंचुरी है। एक वर्ल्ड कप में अब तक संगकारा ही 4 शतक बना चुके थे। रोहित दूसरे ऐसे खिलाड़ी बने। ये रोहित के ODI करियर की 26वीं सेंचुरी है। हालांकि वो 104 पर आउट हुए।