बिचौलिए क्रिश्चियन मिशेल की वकील रोजमेरी को लग रहा है डर, जानें आखिर क्या है वजह
Image Credit: Twitter @ANI
अगस्ता वेस्टलैंड वीवीआईपी हेलीकॉप्टर मामले में कथित बिचौलिए क्रिश्चियन मिशेल की वकील का रोजमेरी पैटरिजी का कहना है कि- उसे डर है कि सीबीआई उसे गिरफ्तार कर लेगी। इस डर के पीछे की वजह के बारे में उन्होंने बताया कि- वो मिशेल के बारे में सबकुछ जानती हैं। रोजमेरी पैटरिजी कहती हैं कि- उन्हें उम्मीद है कि उनके साथ कुछ बुरा नहीं होगा। वो मिशेल की मदद के लिए भारत आई हैं। उन्हें उम्मीद है कि क्रिसमस के मौके पर वो अपने घर जा सकेंगी।