साई ने देश में सबसे महंगे विदेशी कोच का वेतन देने से किया मना
Image Credit: Shortpedia
भारतीय फुटबॉल टीम के क्रोएशियाई कोच इगोर स्टीमेच के वेतन पर पेंच फस गया है। साई ने फुटबाल संघ को सरकारी नियमों का पालन नहीं करने पर स्टीमेच का वेतन देने से इंकार कर दिया। गौरतलब है कि स्टीमेच देश में सर्वाधिक वेतन पाने वाले विदेशी कोच हैं। नियमों के मुताबिक कोच के अनुबंध के लिए विज्ञापन निकाला जाना चाहिए, जिसकी जानकारी खेल मंत्रालय और साई को दी जानी चाहिए।