संजीव ने रजत के साथ हासिल किया ओलंपिक कोटा
Image Credit: Shortpedia
रियो डी जेनेरियो में आयोजित आईएसएसएफ शूटिंग वर्ल्ड कप में भारतीय निशानेबाज संजीव राजपूत ने 462 प्वाइंट बनाकर रजत पदक जीता। वह गोल्ड से 0.2 प्वाइंट से चूक गए। उन्हें क्रोएशिया के पीटर गोरसा ने मात दी। वहीं चाइना के चैंगहांग झांग ने कास्य पदक के साथ तीसरा स्थान हासिल किया है। इसके साथ ही संजीव 2020 में होने वाले टोक्यो ओलंपिक का कोटा हासिल करने वाले 8वें निशानेबाज बने।