IWF ने संजीता चानू पर लगा बैन हटाया, Weightlifting में जीत चुकी हैं स्वर्ण पदक
Image Credit: Shortpedia
राष्ट्रमंडल खेलों में स्वर्ण पदक विजेता भारतीय भारोत्तोलक संजीता चानू को बड़ी राहत मिली है। IWF ने संजीता पर लगा बैन आज हटा दिया है। वहीं IWF ने IWLF और संजीता को ये जानकारी दी है। संजीता ने गोल्ड कोस्ट 2018 राष्ट्रमंडल खेलों में महिलाओं के 53 किलोग्राम वर्ग में स्वर्ण पदक जीता था। वो ‘एनाबॉलिक स्टेरॉयड टेस्टोस्टेरोन’ परीक्षण में सकारात्मक पाई गई थीं। इसके बाद पिछले साल मई में उन्हें अस्थायी रूप से निलंबित कर दिया गया था।