सपना चौधरी की कला अश्लील है, उनसे होगा BJP का बेडा गर्क- चौटाला
Image Credit: Shortpedia
कल हरियाणवी सिंगर-डांसर सपना चौधरी BJP में शामिल हुईं। जिसे लेकर आज BJP दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी बोले- प्रियंका गांधी, सपना चौधरी को कांग्रेस में शामिल करवाना चाहती थीं, लेकिन सपना ने BJP को चुना। दूसरी ओर JJP नेता दिग्विजय चौटाला ने फिर सपना चौधरी पर तंज कसते हुए कहा- उनकी अश्लील कला, हमारी संस्कृति नहीं है। नाचने गाने वाले अगर ठुमके लगाकर BJP को वोट दिलाएंगे तो राजनीति का बेडा गर्क हो जाएगा।