चीन ओपन से बाहर हुई सात्विक और चिराग की जोड़ी
Image Credit: Shortpedia
सात्विक साई राज रैंकिरेड्डी और चिराग शेट्टी की भारतीय पुरुष युगल जोड़ी चीन बैडमिंटन ओपन में हारकर बाहर हो गई। जापान की ताकेशी कामुरा और कीगो सोनोदा की जोड़ी ने सात्विक और चिराग को 19-21 8-21 से हराया। टूर्नामेंट में भारतीय जोड़ी ने शानदार शुरूआत की, लेकिन दूसरे दौर में पिछड़ गई। दूसरी बार है जब सात्विक और चिराग इस साल कामुरा और सोनोदा की जोड़ी से हार गए हैं।