SBI की MD अंशुला कांत World Bank की MD और CFO बनीं
Image Credit: Shortpedia
SBI की MD अंशुला कांत को वर्ल्ड बैंक का MD और चीफ फाइनेंशियल ऑफिसर (CFO) बनाया गया है। बैंक के प्रेसिडेंट डेविड मालपास ने शुक्रवार को इसकी घोषणा की। अंशुला कांत पर वर्ल्ड बैंक ग्रुप के फाइनेंशियल और रिस्क मैनेजमेंट की जिम्मेदारी रहेगी। अंशुला को फाइनेंस, बैंकिंग में 35 साल का अनुभव है। उन्हें SBI में CFO के तौर पर तकनीक का बेहतर उपयोग करने के लिए जाना जाता है।