SC कॉलेजियम ने 5 हाईकोर्ट के मुख्य जजों के नामों की सिफारिश की
Image Credit: Shortpedia
SC कॉलेजियम ने 5 जजों को राजस्थान, केरल, मेघालय, आंध्र प्रदेश और छत्तीसगढ़ HC का मुख्य जज बनाने की सिफारिश की। जिन जजों सिफारिश हुई, उनमें दिल्ली HC के जज न्यायमूर्ति एस रवीन्द्र भट, केरल HC के जज न्यायमूर्ति पी आर रामचंद्र मेनन, पंजाब और हरियाणा HC के जज न्यायमूर्ति ए के मित्तल, इलाहाबाद HC के जज न्यायमूर्ति विक्रम नाथ, बंबई HC के जज न्यायमूर्ति ए एस ओका शामिल हैं।