ओलंपिक कोटे से चूके निशानेबाज दीपक कुमार
Image Credit: Shortpedia
भारत के दीपक कुमार निशानेबाजी विश्व कप में पुरुषों की 10 मीटर एयर राइफल स्पर्धा में खराब प्रदर्शन के कारण ओलंपिक कोटे से चूक गए हैं। दीपक ने 627.9 अंक के साथ आठवें स्थान पर रहते हुए फाइनल के लिए क्वालीफाई किया था, लेकिन फाइनल में उन्होंने 9.7 और 9.2 का खराब निशाना लगाया। फाइनल के लिए क्वालीफाई करने वाले आठ में से पांच खिलाड़ी कोटा नहीं हासिल कर सके।