पंजाबी सिंगर दलेर मेहंदी BJP में शामिल, पंजाब से मिल सकता है टिकट
Image Credit: Twitter@ANI
सिंगर दलेर मेहंदी आज BJP में शामिल हुए। उन्होंने दिल्ली BJP अध्यक्ष मनोज तिवारी, केंद्रीय मंत्री डॉ. हर्षवर्धन, सिंगर हंस राज हंस और केंद्रीय मंत्री विजय गोयल की मौजूदगी में पार्टी ज्वाइन की। माना जा रहा है कि BJP दलेर मेहंदी को पंजाब की कोई सीट थमा सकती है। वहीं इससे पहले BJP ने हंसराज हंस को उत्तरी-पश्चिमी दिल्ली और सनी देओल को पंजाब के गुरदासपुर से टिकट दिया है।