जिम्नास्टिक विश्व चैंपियनशिप के लिए छह सदस्यीय भारतीय टीम चयनित
Image Credit: Shortpedia
एशियाई खेलों के कांस्य पदक विजेता आशीष कुमार सहित छह सदस्यीय भारतीय टीम जर्मनी के स्टटगार्ट में आयोजित होने वाली कलात्मक जिम्नास्टिक विश्व चैंपियनशिप में हिस्सा लेगी। आशीष के अलावा भारतीय पुरुष टीम में सेना के योगेश्वर सिंह और रेलवे के आदित्य सिंह राणा शामिल हैं। प्रणति नायक भारतीय महिला टीम की अगुवाई करेंगी। उनके अलावा टीम में प्रणति दास और अरुणा बुद्धा रेड्डी को भी शामिल किया गया है।